महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शहीद चौक में अधिष्ठापित गांधी जी के मूर्ति पर डीएम, एसपी एवं जिला के वरीय पदाधिकारी गणों के द्वारा माल्यार्पण किया गया*
कटिहार, 02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार ।
गांधी जयंती के अवसर पर शहीद चौक अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदमकद प्रतीमा जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी,पुलिस अधीक्षक कटिहार परिचय कुमार,उप विकास आयुक्त डॉ नेहा, नगर आयुक्त कटिहार, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सद,अपर समाहर्ता कटिहार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कटिहार, जिला कृषि पदाधिकारी कटिहार, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण एवं बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारी गण एवं आम जनों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, आशुतोष द्विवेदी कटिहार ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने स्वच्छता को भी अपने जीवन एवं विचारों में विशेष महत्व दिया था। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों और आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने आचरण एवं दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, कटिहार श्री परिचय कुमार ने भी महात्मा गांधी के आदमकद प्रतीमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता एवं जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #MahatmaGandhi #follower #katihar #CMSamrat
Katihar, Bihar | Oct 2, 2026