कोल: रोरावर पुलिस ने 2.110 ग्राम स्मैक के साथ शातिर अभियुक्त को गोंडा मोड़ से गिरफ्तार किया, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Sep 12, 2025 एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में थाना रोरावर पुलिस टीम ने 2 किलो 110 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त शौकीन पुत्र कमरुद्दीन शातिर किस्म का है जो कि स्मैक की बिक्री किया करता था।