कोल: क्वार्सी बाईपास पर जेल गई महिला ने पानी की टंकी पर चढ़कर खुद पर डाला डीजल, स्थानीय लोगों ने बचाया
Koil, Aligarh | Sep 12, 2025 क्वार्सी बाईपास पर धोखाधड़ी से बैनामा कराने के मामले में जेल गई महिला ने पानी की टंकी पर चढ़कर खुद पर डीजल छिड़क लिया। आरोप है कि एक प्लॉट महिला का है जिस पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि विपक्षी के द्वारा महिला पर धोखाधड़ी से प्लॉट का बैनामा कराने के मामले में महिला पर FIR दर्ज कराई गई थी जिसके बाद वह जेल गई। इसी से आहात महिला टंकी पर चढ़ गई।