कोल: वन दरोगा पर रिश्वत लेकर परमिशन न देने का आरोप, परिवार सहित DFO ऑफिस में धरने पर बैठा आरा मशीन मालिक
Koil, Aligarh | Sep 12, 2025 अलीगढ़ के वन दरोगा पर रिश्वत लेकर पेड़ कटान की परमिशन न देने का आरोप लगा है। आरोप है विभाग में तैनात वन दरोगा ने परमिशन देने के नाम पर रिश्वत ली। आरोप है की रिश्वत लेने के बाद अब वन दरोगा परमिशन नहीं दे रहे हैं और लगातार उन्हें धमकियां दी जा रही है। शुक्रवार की दोपहर आरा मशीन मालिक अपने परिवार और बच्चों के साथ DFO ऑफिस पहुंचा और धरना किया है।