राघोपुर: राघोपुर के हजपुरवा गांव में 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा
राघोपुर के हजपुरवा गांव में 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 351 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। जुरावनपुर घाट पर पंडित ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के बाद कलश में जलभरी कराई। सभी कुंवारी कन्याएँ एवं महिलाएँ माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण करते अष्टयाम यज्ञ स्थल पर पहुंची।