राघोपुर: रुस्तमपुर पंचायत में आशा कर्मियों के द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर पंचायत के वार्ड 15 में आशा कर्मियों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाताओं को जागरूक किया गया। मौके पर मौजूद सभी मतदाताओं को यह बताया गया कि मतदान अधिकार ही नहीं बल्कि आपकी जिम्मेदारी भी है। आप मतदान करके देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।