राघोपुर: राघोपुर के रुस्तमपुर में श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा एवं अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
राघोपुर के रुस्तमपुर में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा एवं अष्टयाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में 108 कुंवारी कन्या एवं महिलाएं शामिल हुए। रुस्तमपुर घाट पर पंडित ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के बाद कलश में जल भारी कराई। उसके बाद सभी कुमारी कन्या एवं महिलाएं माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण करते अष्टयाम यज्ञ स्थल पर पहुंची।