राघोपुर: राघोपुर क्षेत्र के मिर्जापुर ढाब के पास टेम्पो चालक की हत्या मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध कराई प्राथमिकी
राघोपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ढाब के निकट बीते दिनों गोली मारकर टेम्पो चालक की हत्या मामले में मृतक के पिता गनौर राय ने अज्ञात के विरुद्ध राघोपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राघोपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। बीते दिनों टेम्पो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।