राघोपुर: जुरावनपुर पुलिस ने पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत से शराब कांड के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
राघोपुर के जुरावनपुर पुलिस ने पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब कांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पहाड़पुर पश्चिमी निवासी संजीत चौधरी उर्फ बाबा जी है। जुरावनपुर पुलिस ने बताया कि पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत से शराब कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।