संत निरंकारी मिशन ने चांदनी चौक पर किया जल सेवा का आयोजन।
संत निरंकारी मिशन की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर शेखपुरा शहर के चांदनी चौक पर जल सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन के सदस्यों ने लोगों को पानी पिलाकर सेवा और मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन के शेखपुरा मुखी सुरेंद्र मुखी ने बताया कि मिशन की ओर से दुर्गा पूजा, छठ पूजा और लक्ष्मी पूजा जैसे अवसरों पर जल सेवा का आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से लोगों की सेवा करने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया जाता है।संत निरंकारी मिशन केवल जल सेवा ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई अभियान और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। समय-समय पर लोगों को मिशन से जोड़कर मानव सेवा के प्रति जागरूक किया जाता है।
सुरेंद्र मुखी ने कहा कि मिशन का मुख्य उद्देश्य सद्भावना,आपसी भाईचारे और प्रेमभाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। मानवता की सेवा करना ही सच्ची सेवा है। ऐसे आयोजनों से समाज में सहयोग और आपसी सौहार्द की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान इक तू ही निरंकार,धन निरंकार जी के जयघोष के साथ सेवा भाव का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सुरेंद्र मुखी, हरि किशोर धारी, संदीप कुमार, धर्मराज राम, महेंद्र साव, कोमल कुमारी, कृष्णा कुमार, पायल कुमारी, रूबी देवी, अर्चना कुमारी, संगीता देवी, कुमारी ममता सिन्हा, राम दुलारी देवी सहित मिशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।