मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना करने पहुंचे LJPR जिलाध्यक्ष ईमाम गजाली
शेखपुरा में दुर्गा पूजा के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के शेखपुरा जिलाध्यक्ष ईमाम गजाली शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जिले में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
ईमाम गजाली ने शेखपुरा शहर के गिरिहिंडा, पटेल दुर्गा माता पूजा पंडाल, जय जवान जय किसान पूजा पंडाल सहित विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पूजा पंडालों में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ईमाम गजाली ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस और सद्भाव का संदेश देती है। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से जिले में शांति, भाईचारा और समृद्धि बनी रहे तथा सभी लोगों के जीवन में सुख-खुशहाली आए। ईमाम गजाली के साथ महेश पासवान, मुकेश कुमार पासवान, पप्पू कुमार, दानी पासवान, गुलाब पासवान सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। दुर्गा पूजा को लेकर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।