बदायूं: BRB स्कूल के पास सड़क किनारे लेटे कांवड़ियों के ऊपर ईरिक्शा चढ़ाने के विवाद में कांवड़ियों ने सड़क पर किया जाम
Budaun, Budaun | Aug 15, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बरेली मथुरा हाईवे पर BRB स्कूल के पास कुछ कांवड़ियें सड़क किनारे लेटे हुए थे। तभी एक ई रिक्शा ने कांवड़ियों के ऊपर ई रिक्शा चढ़ा दिया। जिसमें दीपू, नितिन, राजाराम घायल हो गए। कांवड़ियों ने ई रिक्शा चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन पुलिस ने कुछ देर ई-रिक्शा चालक को बैठाने के बाद छोड़ दिया।