डौण्डीलोहारा: डौंडीलोहारा में बेखौफ बोर खनन, प्रतिबंध के बावजूद दिन-रात चल रहा कारोबार, कार्रवाई के नाम पर 'समझाइश' देकर छोड़ा
जिला प्रशासन बालोद ने जिले में भू-जल संरक्षण और गिरते जलस्तर को देखते हुए बोरवेल खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन डौंडीलोहारा ब्लॉक में इसकी जमीनी तस्वीर कुछ और ही नजर आ रही है। प्रशासन की नाक के नीचे दिन और रात बेधड़क बिना अनुमति के अवैध बोरवेल खनन का खेल जारी है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं।