माधोपुर में मामूली बात को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मार पीट करने का महिला ने आरोप लगाया है। मारपीट में महिला सहित तीन लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पीड़िता ने थाने पर मामले की शिकायत की है।