भवानीपुर :- भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेच रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध शराब भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भवानीपुर नगर पंचायत अंतर्गत तेलियारी गांव निवासी भोकिल साह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है।