राजीव कॉलोनी में स्वच्छता अभियान, मेयर शाम लाल बंसल ने दिया स्वच्छता का संदेश
सेक्टर-17 कम्युनिटी सेंटर के पास चलाया सफाई अभियान, स्थानीय लोगों ने भी लिया हिस्सा
पंचकूला। राजीव कॉलोनी स्थित सेक्टर-17 कम्युनिटी सेंटर के नजदीक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल ने स्वयं सफाई कार्य में हिस्सा लेकर लोगों को अपने आसपास का क्षेत्र स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
मेयर शाम लाल बंसल ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
अभियान में वार्ड नंबर 7 की पार्षद ज्योति पुहाल, CSI MC अनिल नैन, ASI MC अजय सूद, ASI MC रमेश सहित वार्ड नंबर 7 के स्थानीय निवासियों ने भी सफाई कार्य में योगदान दिया।
मेयर ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और विकसित पंचकूला के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर निगम की ओर से ऐसे स्वच्छता अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
पंचकूला की हर बड़ी ख़बर के लिए फॉलो करें
#panchkula #panchkulanews #panchkulasocialmedia #shamlalbansal