नजीबाबाद: इंपीरियल स्कूल के पास नीलगाय की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आवारा पशुओं को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर नीलगायों के झुंड अक्सर सड़क पर आ जाते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है। 9 नवंबर को 6:30 से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है।