नबीनगर: अंकोरहा से पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 72 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने बीती रात ग्राम अंकोरहा में छापेमारी कर 72 लीटर अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान 60 लीटर देशी महुआ शराब तथा 12 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। वहीं मौके से सचिन कुमार नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। एनटीपीसी खैरा