मानिकपुर: राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत चित्रकूट के रामनगर की 94 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन
चित्रकूट के रामनगर में शुक्रवार दोपहर राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत 94 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निःशुल्क सैमसंग स्मार्टफोन वितरित किए गए। सीडीपीओ महेंद्र पटेल ने बताया कि पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से पंजीकरण, टीकाकरण, गृह भ्रमण और विभागीय कार्य ऑनलाइन होंगे, जिससे योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी।