सिंगरौली: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने झंडी दिखाकर प्रचार रथों को विधानसभा क्षेत्रों की ओर किया रवाना
पिछले विधानसभा एवं लोकसभा आम चुनाव के दौरान जिन मतदान केन्द्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा है वहाँ की बस्तियों के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ जिले के विभिन्न गाँवों व कस्बों में पहुँचेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जिले को दो मतदाता जागरूकता रथ उपलब्ध कराए गए हैं। कलेक्टर अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर इन प्रचार रथों को विधानसभा क्षेत्रो के ओर रवाना किया।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शुक्ला ने कलेक्ट्रेट में अपने काम से आए लोगों को लोकतंत्र की मजबूती में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।