सिंगरौली: हरैया गांव के पास बाइक ने सड़क किनारे जा रहे साइकिल सवार को मारी टक्कर, बाइक पर सवार तीन युवक घायल
बीती देर रात हरैया गांव के पास तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर परसोना से बरगवाँ की ओर जा रहे थे और उन्हीं के आगे एक साइकिल सवार जा रहा था। जहां हरैया गांव के पास बाइक सवार चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर साइकिल से जाकर टकरा गया जिससे साइकिल सवार भी गिर पड़ा और तीनों बाइक पर सवार युवक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए। पुलिस ने तीनों युवकों को वाहन की व्यवस्था कर जिला चिकित्सालय भेज कर भर्ती कराया वहीं पुलिस का कहना था कि तीनों युवक शराब के नशे में थे। फिलहाल तीनों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है।