सिंगरौली: जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मल्हार पार्क बैढन में मतदाता जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधि के अंर्तगत नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त दया किशन शर्मा के नेतृत्व में मल्हार पार्क में शहरी मतदाताओं के वर्ग हेतु जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया,इस दौरान मतदाताओं से परिचर्चा उपरांत आयुक्त महोदय ने शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाया।