सिंगरौली: पिंडरवाह के जंगल में सिक्योरिटी गार्ड ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला कर ली समाप्त, जांच में जुटी पुलिस
सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडरवाह के जंगल में गुरूवार सुबह एक सिक्योरिटी गार्ड का शव पेड़ पर लटकता मिला। आस-पास के लोगों ने जब शव को देखा को इसकी सूचना सरई थाना में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे पर से उतरवाकर अंत्यपरीक्षण हेतु भिजवा दिया। एसआईएस सिक्यारोरिटी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत अनुज कुमार राव उम्र 26 वर्ष ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक आदित्य बिरला गु्रप अमेलिया कोल माइंस पिंडरवाह में कार्य करता था।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।