सिंगरौली: जयंत पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
जयंत पुलिस ने विभिन्न मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देश पर संपूर्ण जिले में फरार आरोपी अस्थाई वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक पी एस परस्ते के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी विन्ध्यनगर की सतत निगरानी में चौकी प्रभारी ने कार्रवाई की।