मुगलसराय: बबुरी क्षेत्र में विकास कार्यों के शिलान्यास पत्थर तोड़े जाने पर विधायक हुए नाराज
बबुरी क्षेत्र में विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन पत्थरों को क्षतिग्रस्त किए जाने पर बुधवार दोपहर 02 बजे को विधायक रमेश जायसवाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 2.58 करोड़ की लागत से बने पुल और 70 लाख की सड़क परियोजना के शिलान्यास पत्थर तोड़े गए हैं। विधायक ने इसे विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास बताते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अलग बात है।