प्रतापगढ़: मिश्रौली अतरसंड में छप्पर पर नोटिस चस्पा करने से नाराज विपक्षियों ने की मारपीट और घर में तोड़फोड़
पीड़िता रेखा प्रजापति पत्नी शिवराम प्रजापति, निवासी मिश्रौली अतरसंड के अनुसार, उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व व पुलिस टीम गांव पहुंची थी। टीम द्वारा नियमानुसार छप्पर पर नोटिस चस्पा किया गया। आरोप है कि टीम के लौटते ही विपक्षी पक्ष के कई लोग एकजुट होकर पहुंचे और घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, सीसीटीवी कैमरा व बिजली बोर्ड तोड़ दि