राजमहल: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और वीडियो वायरल करने का आरोप, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की छानबीन
राजमहल थाना क्षेत्र के एक युवती ने शादी का झांसा देकर एक युवक पर उसके साथ प्रेम करने व शारीरिक शोषण कर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सुधीर यादव ने उसे प्रेम जाल में फंसाया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया।