हमीरपुर: जखेला गांव के प्रतीक्षालय में मिला मध्यप्रदेश के एक वृद्ध का शव
कुरारा थाना क्षेत्र के जखेला गांव के प्रतीक्षालय में एक वृद्ध का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के शरीर में कीड़े पड़ने से दुर्गंध आने लगी थी। कुरारा थाना प्रभारी ने बताया कि जखेला ग्राम प्रधान अनिल कुमार द्वारा ग्राम के प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति के मृत्यु अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी।