किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, धान खरीदी की तैयारियों में न हो कोई कमी।
आगामी धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने जिले के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मोहला, भोजटोला, वासडी, विचारपुर, कोचराटोला एवं अंबागढ़ चौकी स्थित धान उपार्जन केन्द्रों में बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, टोकन व्यवस्था सहित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा की। साथ ही नवीन धान उपार्जन केन्द्रों में सभी जरूरी सुविधाएं शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#धान_खरीदी #mmacdistrict_cg #chhattisgarh #dhankharidi2026
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh