डॉक्टर 6 घंटे तक करते रहे नॉर्मल डिलीवरी का इंतजार, बाद में गर्भवती को कर दिया रेफर, एंबुलेंस में मौत
चमोली के थराली क्षेत्र में 32 वर्षीय गर्भवती महिला की रेफर किए जाने के दौरान एंबुलेंस में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सीएचसी थराली में करीब छह घंटे तक सामान्य प्रसव का भरोसा देकर महिला को भर्ती रखा गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर देर से कर्णप्रयाग रेफर किया गया।
मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल मामले में स्वास्थ्य विभाग का विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
#Chamoli #Tharali #Uttarakhand #BreakingNews #PahadSamachar #health #NewsUpdate #BreakingNews
Dehradun, Dehradun | Jun 30, 2026