चिनियालीसौड़ में पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने जल संस्थान के विभागीय जेई (JE) को अपने साथ पानी के स्रोत तक ले जाकर मौके की स्थिति दिखाई।
निरीक्षण के दौरान जेई और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि इसके बाद जेई मौके से चले गए, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।
मौके पर देखा गया कि पानी का स्रोत ओवरफ्लो हो रहा है, जबकि पेयजल टैंक बिना ढक्कन के खुला पड़ा है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि वे दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं।
अब सवाल यह है कि संबंधित विभाग इस गंभीर मामले पर क्या कार्रवाई करता है और लोगों को सुरक्षित व नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कब तक ठोस कदम उठाए जाते हैं।
#Chinyalisaur #Uttarkashi #PeyjalSankat #Uttarakhand #WaterCrisis #PahadSamachar