पयागपुर: पयागपुर के एसडीएम अश्वनी पांडेय का हुआ तबादला, पूजा चौधरी होंगी नई एसडीएम
डीएम अक्षय त्रिपाठी द्वारा पयागपुर के उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडेय का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पर पूजा चौधरी को पयागपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा बुधवार दोपहर 3 बजे जारी आदेश के अनुसार, अश्वनी पांडेय को बहराइच में अतिरिक्त अधिकारी/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट (प्रथम) के पद पर तैनात किया गया है।