➡️ #प्रधानमंत्री_सुरक्षित_मातृत्व_अभियान शिविर में 940 गर्भवती महिलाओं की जांच, 482 हाई रिस्क मिली
गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं का पता लगाने और समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित प्रसव करवाने के लिए शुरू किए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित शिविर में 940 गर्भवती महिलाओं की जाचं एवं 482 महिलाओं को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित किया गया। इस दौरान सभी महिलाओं की खून की जांच एवं जीडीएम की जांच की गई।
उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ रामलखन प्रजापति द्वारा 53 गर्भवती महिलाओं एवं 11 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 75 महिलाओं की सोनोग्राफी की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में महिला चिकित्सक डॉ कविता सिमैया द्वारा 196 गर्भवती महिलाओं एवं 71 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक धोटे द्वारा 39 गर्भवती महिलाओं एवं 16 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ कविता कोरी द्वारा 52 गर्भवती महिलाओं एवं 35 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र धाकड़ एवं महिला चिकित्सक डॉ रेश्मा खान द्वारा 84 गर्भवती महिलाओं एवं 56 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ तरूणा काकोडिया एवं चिकित्सक अधिकारी डॉ रिकेश काकोडिया द्वारा 134 गर्भवती महिलाओं एवं 78 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में महिला चिकित्सक डॉ माधुरी अखंडे द्वारा 73 गर्भवती महिलाओं एवं 63 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन में महिला चिकित्सक डॉ सोनाली मरकाम एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप धुर्वे द्वारा 33 गर्भवती महिलाओं एवं 23 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सिविल अस्पताल आमला में महिला चिकित्सक डॉ वेशाली गुलवाके एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश बचले द्वारा 70 गर्भवती महिलाओं एवं 37 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में महिला चिकित्सक डॉ महिमा सिंह द्वारा 103 गर्भवती महिलाओं एवं 46 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में महिला चिकित्सक डॉ सरिता कालभोर द्वारा 87 गर्भवती महिलाओं एवं 46 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गईं।
शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संस्था में आवश्यक जांचे, चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श और हाई रिस्क महिलाओं का उचित प्रबंधन कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव करवाना है़, जिससे मातृ एवम शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul