➡️ #हर_घर_तिरंगा अभियान के तहत वलनी में निकली तिरंगा यात्रा
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद प्रभातपट्टन द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम वलनी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बैतूल संतोष राजपूत ने बताया कि तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत भवन से प्रारंभ होकर ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः ग्राम पंचायत भवन पहुंची। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक राधा बरोदे ने तिरंगा यात्रा के महत्व एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने 12 अगस्त, हरियाली अमावस्या से प्रारंभ होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रोजगार सहायक राहुल देशमुख, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि वामनराव वागद्रे, मेंटर नितेश सोलंकी, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजेश पंडोले एवं सचिव प्रवीण लोखंडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#HarGharTiranga
#HarGharTiranga2026
#HGT2026
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul