➡️ गुरुवा पिपरिया उपकेंद्र में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि बढ़ाई
➡️ किसानों, ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर वोल्टेज
चिचोली ब्लॉक के अंतर्गत वितरण केंद्र भीमपुर के 33/11 केवी उपकेंद्र गुरुवा पिपरिया में 10 अगस्त को अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि की गई। यहां 3.15 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर सफलतापूर्वक चार्ज किया गया।
क्षमता वृद्धि से आगामी सिंचाई सीजन में क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण वोल्टेज के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
इस कार्य से जीरूढ़ना फीडर से जुड़े लगभग 250 कृषक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इनमें जीरूढ़ना, सागबन्नी, पड़ार और बोड़लधाना ग्राम शामिल हैं। वहीं जड़िया फीडर से जुड़े घरेलू उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा। इस फीडर से सोतधना, रायपुरुधाना, महुधाना, रोजड़ीखेड़ा और बोधिधना सहित अन्य ग्राम जुड़े हैं। इस प्रकार कुल लगभग 1150 कृषक एवं ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। उपकेंद्र से जुड़े 13 ग्रामों में बिजली व्यवस्था अधिक सुचारु और गुणवत्तापूर्ण होगी। इस अवसर पर प्रबंधक एसटीएम-एसटीसी दिनेश्वर बांसोड़, वितरण केंद्र के लाइन स्टाफ कर्मचारियों तथा संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Energy Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
16 views | Betul, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026