बीना: जीआरपी थाने की पुलिस ने 7 साल से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
Bina, Sagar | Oct 15, 2024 आरोपी राजू रैकवार के खिलाफ बीना जीआरपी थाने में अपराध पंजीबद्ध है और वह करीब सात वर्षों से फरार चल रहा था। जीआरपी थाना प्रभारी ने टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजू को सुभाष वार्ड से गिरफ्तार किया है। जो अपने भाई की तेरहवीं में शामिल होने गुजरात से बीना आया था। जिसको पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।