गुना नगर: पाटनी कॉलोनी और चौधरी मोहल्ला की समस्याओं को लेकर ब्लू फोर्स मानव एकता संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया
गुना नगर पालिका क्षेत्र के पाटनी कॉलोनी और चौधरी मोहल्ला में लोग मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं से जूझ रहे है। 17 दिसंबर दोपहर को ब्लू फोर्स मानव एकता संघ ने रैली निकाली दोनों कॉलोनी के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। शासकीय योजनाओं का लाभ न मिलने, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न होने के साथ बिजली पानी जैसी समस्याओं की मांग रखी।