सरधना: अवैध तमंचा, कारतूस तथा अवैध चाकू के साथ दो लोगों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार। नाहली मार्ग से हुई गिरफ्तारी
सरधना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नाहली मार्ग से चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिटलोकर गांव निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस तथा एक नाजायज चाकू बरामद किया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने आवश्यक पूछताछ करते हुए आर्म्स एक्ट की धाराओं में जेल भेज दिया है।