सरधना: जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट। दो युवकों को किया था चाकू मार कर घायल। दबथुआ गांव की घटना
सरधना थाना क्षेत्र के दबथुआ गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर घर में घुसकर दो युवकों पर चाकू से हमला कर उनको गंभीर घायल करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसको पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई अमल में लाई गई है। दूसरे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।