छीपाबड़ोद: सारथल में चोरी की थ्रेशर मशीन खरीदने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 01.02.2025 को परिवादी भूरालाल पुत्र रामलाल भील निवासी दोबड़ा ने पुलिस थाना सारथल पर एक थ्रेसर मशीन चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस थाना सारथल पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी सारथल द्वारा किया जा रहा था। अभियुक्त रोहित पुत्र धन्नालाल मीणा निवासी गांगटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की थ्रेसर मशीन को जब्त किया गया है।