छीपाबड़ोद: छबड़ा क्षेत्र में ₹10 करोड़ की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण एवं पुलिया निर्माण होगा- विधायक प्रताप सिंह सिंघवी
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र में सड़को का सुदृढीकरण, मिसिंग लिंक रोड़ एवं पुलियाओ का निर्माण कार्य लगभग 10 करोड़ रूपये की राशि से कराये जायेंगे। सम्पर्क सड़क भीलवाड़ानीचा 1 करोड़ 5 लाख, छबड़ा से देहरी वाया चाचौड़ा सड़क 1 करोड़ 87 लाख, कोटा धरनावदा सड़क से बापचा सड़क 94 लाख,सारथल से काकोनी सड़क 1 करोड़ 16 लाख रूपये की लागत से सड़को का सुदृढीकरण किया जाएगा।