छीपाबड़ोद: रेंज छीपाबड़ौद में जब्त JCB मशीन को अवैध खनन व परिवहन हेतु इस्तेमाल करने पर वसूला गया ₹4 लाख का जुर्माना
उप वन संरक्षक बारां द्वारा रेंज छीपाबड़ौद के प्रकरण संख्या 57-68 दिनांक 20-03-2025 को दर्ज किया गया था। राजस्थान गजट अधिसूचना 7 जनवरी 2025, राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत जारी की गई थी। इस अधिसूचना में अवैध खनन व अवैध परिवहन से संबंधित अपराधों को समानुदेशन करने व जब्त वाहनों को छोड़ने का जुर्माना निर्धारित किया गया था।