छीपाबड़ोद: गोरधनपुरा में श्री राम दरबार एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
श्री कदम वाले हनुमान मंदिर पर श्री राम दरबार एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की शष्टम वर्षगांठ के उपलक्ष में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लिया। शोभा यात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री राम कथा भी प्रारंभ हुई साथ ही पंच कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ का आयोजन भी होने जा रहा है।