पटना ग्रामीण: चिराग पासवान को CM बनाने की मांग के साथ पटना में लगा पोस्टर, बताया गया PM मोदी का हनुमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार आ रहे हैं। ऐसे में लोजपा रामविलास के तरफ से पटना में एक पोस्टर लगाया गया है जिसके जरिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बिहार का सीएम बनाने की मांग की गई है। इस पोस्टर पर चिराग पासवान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताया गया है और लिखा गया है कि बिहार आए हैं तो अपना आशीर्वाद देकर ही जाइए।