महमूदाबाद तहसील में बीते दिनों हुई चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि चोरी का आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि तहसील में कार्यरत कर्मचारी ही था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, चार्जर, पेन ड्राइव व अन्य सामान बरामद किया है। खुलासे के बाद प्रशासन ने आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्ख़ास्त