मुरैना नगर: कलेक्ट्रेट की नक़ल शाखा का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन और कर्मचारियों ने किया खंडन, गलत तरीके से किया गया था प्रस्तुत
फेसबुक पेज पर चलाई जा रही है खबर का प्रशासन ने खंडन किया है। प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत तरीके से प्रस्तुत खबर की गई जिसमें कहा कि नकल शाखा में किसान खुद अपनी जमीन के रिकॉर्ड निकाल रहे थे, जिसका वीडियो वायरल किया गया था ,लेकिन वीडियो में किसान नहीं बल्कि सरकारी कर्मचारी मौजूद थे।