परवलपुर: बाना बिगहा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, करण बिगहा ने जीता उद्घाटन मैच
परवलपुर प्रखंड के बाना बिगहा में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले डॉ. ओम प्रकाश आर्य ने फीता काटकर किया। मौके पर मुख्य पार्षद रामवृक्ष यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।उद्घाटन मुकाबला करण बिगहा और फाजिलपुर इस्लामपुर के बीच खेला गया। करण बिगहा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट पर 111 रन बनाए। रोह