चोपता दुगलविट्टा के पुराने बंगले निजी हाथों में नहीं जाने देंगे
कांग्रेसियों और स्थानीय हक-हकूकधारियों ने ली शपथ, कहा- जरूरत पड़ी तो होगा आंदोलन
रूद्रप्रयाग। जनपद के तीन बड़े गेस्ट हाउस को निजी हाथों में देने की कवायद के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने स्थानीय लोगों और हक-हकूकधारियों के साथ दुगलविट्टा पहुंचकर पुराने बंगलों को निजी हाथों में नहीं जाने देने की शपथ ली। सभी ने एकजुट होकर इनके संरक्षण के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। वहीं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
------