पैलानी: पपरेंदा बस स्टैंड में परदेश से कमा कर लौटे बीमार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की
बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत पपरेंदा बस स्टैंड में परदेश से कमा कर लौट रहे युवक की बीमारी से मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।