कुलपहाड़: चरखारी मेले से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बाइक फिसलने से चार लोग घायल, काशीपुरा मोड़ की घटना
हरपालपुर, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) निवासी इन्तेयाज (56) अपने परिवार के बच्चों के साथ चरखारी मेला देखकर घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर वाहिद (8), अनायता (8) और जासमीन (7) भी सवार थे। काशीपुरा मोड़ के पास अचानक बाइक फिसल जाने से सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।